फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए घर व प्रतिष्ठान

Mon, 20 Oct 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज में दीपावली की पूर्व संध्या पर सजा मकान। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दीपों और झालरों की रोशनी ने पूरे वातावरण को उजाले से भर दिया। हर गली, चौक और मकान दीपों की कतारों से जगमगा उठे। लोगों ने अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को मिट्टी के दीयों, मोमबत्तियों, रंगीन झालरों और एलईडी लाइटों से सजाया। शाम ढलते ही शहर का हर कोना रंग-बिरंगी रोशनी में नहा उठा।
विज्ञापन



मुख्य बाजारों और मोहल्लों में दीपोत्सव की रौनक देखते ही बन रही थी। दुकानों की छतों और दीवारों पर जले दीप और बिजली की झालरें माहौल में उत्साह भर रही थीं। लोग देर रात तक सजावट और खरीदारी में व्यस्त रहे। त्योहार का सबसे अधिक उत्साह बच्चों में देखने को मिला। गौरीगंज के माधोपुर कटरा, लालगंज, राजगढ़ और बरनाटीकर वार्ड में बच्चे समूह बनाकर पटाखे और अनार जलाते नजर आए।


कटरालालगंज की शुभि शुक्ल ने बताया कि हम दोस्तों ने मिलकर पूरी गली को रोशनी से सजाया है। दीपावली पर दीपक और आतिशबाजी का आनंद सबसे खास होता है। कई बच्चों ने अपनी बनाई रंगोली के चारों ओर दीपक जलाकर तस्वीरें खिंचवाईं और परिवार संग खुशियां मनाईं। ग्रामीण इलाकों में भी दीपोत्सव की रौनक कम नहीं रही।
विज्ञापन




मिट्टी के दीयों से आंगन, तालाब, मंदिर जगमगाते रहे। महिलाओं ने मां लक्ष्मी की पूजा की तैयारी की और पुरुषों ने घरों की सजावट पूरी की। दीपों की जगमगाहट, बच्चों की हंसी और आसमान में चमकती आतिशबाजी ने अमेठी की रात को रोशनी और उल्लास से भर दिया। हर ओर खुशियों और उत्सव का माहौल छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें