फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सवालों में घेरे में हिस्ट्रीशीटर गोलीकांड

Fri, 20 Oct 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। स्थानीय थाने के दादरा गांव में बीते मंगलवार हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली अब सवालों के घेरे में है। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस न तो आरोपी को गिरफ्तार कर सकी और न घटनाकांड से जुड़े सवालों का जवाब खोज पाई है।
विज्ञापन


दादरा गांव निवासी दीपक सिंह को मंगलवार को घर के पीछे गोली लगने से घायल हो गए थे। गोली लगने के दूसरे दिन बहन ज्योति सिंह गांव के ही आशीष सिंह और एक अन्य अज्ञात पर भाई को गोली मारने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। लेकिन एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड की जांच के साथ सीटी स्कैन की जांच में भी शरीर में गोली कही नहीं दिखी। पुलिस दीपक के स्वस्थ होकर घर वापसी का इंतजार कर रही है।
अब तक हुई पूछताछ और जांच पड़ताल से घायल के बयान और घटना स्थल की स्थितियों को लेकर पुलिस उलझन में है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी फरार है। उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। प्रकरण के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें