फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाईस्कूल के टॉपर यशराज बनना चाहते हैं समाजसेवी

Wed, 14 May 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर के इंडोरामा कॉलोनी मेें खुशी का इजहार करते हाईस्कूल के जिला टापर यशराज जोशी (मध्य में)
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परीक्षा परिणाम आने के बाद अन्य मेधावी भले ही डॉक्टर, इंजीनियर व सिविल सर्विस का सपना पाल रहे हों, लेकिन जिले के हाईस्कूल के टॉपर यशराज जोशी बड़े होकर समाजसेवी बनना चाहते हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने अपना यह सपना साझा किया।
विज्ञापन


यशराज ने बताया कि पढ़ाई के लिए उन्होंने सात से आठ घंटे तक समय देने के बजाय लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर दिया। लक्ष्य के अनुसार पढ़ने की योजना बनाई, उसमें कम या ज्यादा जितना भी समय लगा, उस पर ध्यान दिए बजाय पढ़ाई जारी रखी। यशराज ने सभी विद्यार्थियों को लक्ष्य के अनुसार पढ़ाई का संदेश दिया है। यशराज ने बताया कि सफलता पर कभी घमंड नहीं करना चाहिए। बेहतर परीक्षा परिणाम पर उन्होंने शिक्षकों व माता-पिता के योगदान को कारण बताया है।


इंडोरामा पब्लिक स्कूल के छात्र यशराज जोशी ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कहा कि दिन-रात मेहनत करके ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसी विद्यालय के मो. आएश ने भी बताया कि उन्होंने घंटे देखने के बजाय लक्ष्य के अनुसार पढ़ाई की। कहा कि उन्होेंने हमेशा रात में ही पढ़ाई की। कहा कि सभी शिक्षकों के साझा प्रयास से ही उन्हें सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें