फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाईस्कूल की जिला टॉपर प्रेरणा का किया अभिनंदन

विज्ञापन
गायत्री परिवार ने छात्रा प्रेरणा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित गायत्री शक्तिपीठ की ओर से गायत्री परिवार के लोगों ने हाई स्कूल में प्रदेश में नौंवा स्थान बनाने के साथ ही जिला टॉपर बनी प्रेरणा का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव बंदोइया निवासी राधेश्याम तिवारी की पौत्री प्रेरणा त्रिपाठी शहर स्थित सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा है। प्रेरणा ने प्रदेश में नौवां स्थान तथा जिला टॉपर बनकर जिला, विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया है। बुधवार को शहर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर छात्रा प्रेरणा त्रिपाठी का गायत्री परिवार की ओर से अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
परिव्राजक इंद्रदेव शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ छात्रा प्रेरणा का तिलक किया। गायत्री विद्यापीठ प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने गायत्री मंत्र का दुपट्टा व डॉ. त्रिवेणी सिंह, डॉ. दीपक सिंह, राधेश्याम त्रिपाठी, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय, उप प्रधानाचार्य संजय सोनी ने परम पूज्य गुरुदेव का साहित्य भेंट कर प्रेरणा व उनके परिजनों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

छात्रा प्रेरणा ने कहा कि गायत्री मंत्र के नियमित जप से मेरी एकाग्रता बेहतर होती है। खुद को सोशल मीडिया व अन्य विकर्षण से दूर रखते हुए प्रतिदिन 30 मिनट की गायत्री उपासना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है, जिसका प्रतिफल यह परिणाम है। छात्रा के बाबा व गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन राधेश्याम त्रिपाठी ने कहा कि गायत्री परिवार से जुड़ना उनके जीवन का परम सौभाग्य है।

गायत्री परिवार के अवधेश कुमार सिंह, अभिलाषा त्रिपाठी, अनुज मौर्य, दान बहादुर कश्यप, राम भवन, वीरेंद्र, आनंद तिवारी, घनश्याम वर्मा, संगीता शर्मा व राजू घई आदि ने भी पुष्पवर्षा कर प्रेरणा का अभिनंदन किया। इस मौके पर छात्रा की मां पूनम त्रिपाठी, घनश्याम त्रथिपाठी, दादी उमा त्रिपाठी व जान्हवी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें