फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेज बारिश बनी आफत, आठ मकान जमींदोज

Tue, 01 Sep 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बाजारशुकुल के दूधाधारी गांव में बारिश से गिरा कच्चा मकान। स्रोत : स्थानीय
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बीच रविवार रात हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। सोमवार दोपहर तक बारिश जारी रहने से मौसम ठंडा रहा। लगातार हुई तेज बारिश से शहरों और कस्बों की जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हो गई। सड़कों, सरकारी परिसरों, अस्पतालों और बाजारों में पानी भर गया। कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं बारिश के चलते आठ कच्चे मकान गिर गए।
विज्ञापन


बाजारशुकुल में बारिश के चलते किशनी पंचायत के दूधाधारी गांव में अमित तिवारी और सेवरा में समर बहादुर पासी के कच्चे मकान ढह गए। अमित के घर का सामान मलबे में दब गया। समर बहादुर के छप्पर के नीचे बंधे मवेशियों को हल्की चोट आई। संग्रामपुर के पुन्नपुर में संतोष कुमारी का कच्चा मकान रात में गिर गया। मकान गिरने से पहले संतोष और उनकी तीन बेटियां बाहर निकल आईं। घर में रखा सामान मलबे में दब गया। भादर के रतापुर निवासी मनोज कुमार पांडेय का कच्चा मकान भी बारिश में ढह गया।

भागीपुर स्थित बुधाइयापुर गांव में प्रेम कुमार वर्मा, मुन्ना पाठक, जगन्नाथ और पप्पू वर्मा के मकान बारिश के कारण गिर गए। मकान ढहने से घरों में रखा सामान खराब हो गया। प्रभावित परिवारों के सामने बारिश के बीच रहने की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल, सीएमओ और एसपी कार्यालय समेत कई सरकारी परिसरों में जलभराव रहा। गौरीगंज में सहायक सहकारिता आयुक्त कार्यालय, सैंठा क्रॉसिंग, सीएचसी, स्टेशन रोड, ब्लॉक परिसर और थाने के सामने की दुकानों के आसपास पानी जमा रहा। अमेठी में तहसील, थाना, ब्लॉक, जूनियर हाईस्कूल, पशु अस्पताल, सीएचसी, एसडीएम व सीओ आवास, एसडीएम कॉलोनी, गंगागंज, तोपखाना और ककवा रोड पर जलभराव रहा।

कालिकन और बारामासी अंडरपास में पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। अमेठी के राजेश कुमार ने बताया कि बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिली है। गौरीगंज के विनोद मिश्रा ने कहा कि मौसम सुहाना हुआ है, मगर सड़कों पर पानी भरने से परेशानी बढ़ गई। तिलोई के किसान रामलाल ने बताया कि बारिश से धान की फसल को फायदा होगा। अमेठी की सीमा ने कहा कि गर्मी कम होने से राहत मिली, मगर घर के आसपास पानी जमा होने से दिक्कत हो रही है।



पेड़ गिरने से घंटों बाधित रहा आवागमन
संग्रामपुर। सैंठा-लोहिया नगर मार्ग पर मल्लूपुर के पास रविवार रात बड़ा पेड़ गिर गया। इससे कालिकन धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और लोहिया नगर-प्रतापगढ़ जाने वालों को परेशानी हुई। वन विभाग ने सुबह करीब आठ बजे पेड़ हटाया, जिसके बाद रास्ते पर आवागमन शुरू हुआ।



बारिश के चलते स्कूल रहे बंद


बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार को नर्सरी से कक्षा आठ तक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और अन्य बोर्ड के विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें