फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: झमाझम बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल

Tue, 01 Jul 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज थाना परिसर में बारिश के कारण भरा दू​षित पानी। स्थानीय।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। शहर के सरकारी दफ्तरों, कॉलोनियों और बाजारों में जलभराव होने से कर्मियों व फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं खेतों में पानी भरने से किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन



बारिश के बाद अमेठी तहसील परिसर, अमेठी और गौरीगंज थाना, एसडीएम आवास कॉलोनी, एसपी कार्यालय और सीएमओ परिसर में पानी भर गया। अमेठी के रायपुर फुलवारी स्थित सिद्धपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर व गर्भगृह में एक फुट से ज्यादा पानी भर गया। मुख्यालय की कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने से आवागमन प्रभावित रहा। मोहल्लों व कार्यालयों में हुए जलभराव ने निकायों की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


ग्रामीण अंचल में बारिश से किसानों से चेहरे खिल गए हैं। लंबे इंतजार के बाद खेतों में पानी मिला तो रोपाई तेज हो गई। किसानों ने कहा कि अगले कुछ दिन और अच्छी बारिश हुई तो खेती की रफ्तार तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें