फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेज बारिश ने ठंडा किया गर्मी का जोश

Sun, 14 Jun 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के ठेंगहा में हो रही बारिश। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच शनिवार को मौसम ने राहत दी। सुबह करीब नौ बजे तेज हवा के साथ मौसम का मिजाज बदला और जिले के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश हुई। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन



सुबह तेज धूप और उमस के साथ दिन की शुरुआत हुई थी। नौ बजे के बाद अचानक काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। अमेठी मुख्यालय सहित संग्रामपुर, भादर, जायस, बाजारशुकुल, सिंहपुर, राजाफत्तेपुर, मुंशीगंज, मुसाफिरखाना, शाहगढ़, जामों और जगदीशपुर में भी खूब बारिश हुई।


बारिश के बाद बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से उमस से परेशान लोग घरों से बाहर निकलते नजर आए। वहीं, खेतों में पानी पहुंचने से किसानों में भी उत्साह दिखा। अगेती नर्सरी तैयार कर चुके किसान धान की रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में भी बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन




जलभराव से हुई परेशानी
अमेठी। बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। अमेठी बस स्टेशन, रजिस्ट्री कार्यालय, कोतवाली, डाकघर, तहसील परिसर, रामलीला मैदान और देवीपाटन मंदिर परिसर में पानी भर गया। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित सीएमओ कार्यालय, ब्लॉक परिसर, जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन मार्ग और रणंजय खेल मैदान में भी जलभराव की स्थिति रही। सबसे अधिक परेशानी अमेठी मार्ग पर स्थित मकानों में रहने वाले लोगों को हुई। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश का पानी कई घरों में घुस गया। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, कई दुकानदारों को अपनी दुकानों का सामान सुरक्षित स्थानों पर हटाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें