फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गर्मी का सितम, लू ने बढ़ाई परेशानी

Tue, 30 Apr 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज शहर में सोमवार को बच्चे को धूप से बचाने की को​शिश करतीं मां।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में गर्मी का सितम सोमवार को भी जारी रहा। तेज धूप के चलते सुबह 11 बजे से ही मौसम काफी गर्म रहा। रही सही, कसर गर्म हवाओं ने पूरी कर दी। भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते दिखे। राहगीर छांव व पानी तलाशते दिखे। सड़कों पर निकले लोगों ने अंगोछे का सहारा ले रखा था। इधर भीषण गर्मी में कूलर से भी निजात नहीं मिल रही। सबसे अधिक परेशानी स्कूल से घर लौटते बच्चों को उठानी पड़ी।

मिट्टी के घड़े व सुराही की बढ़ी मांग
भीषण गर्मी पड़ने के कारण लोगों को प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी की जरूरत पड़ रही है। शहरों में शीतल जल के लिए जहां लोग फ्रिज व वाटर कूलर का सहारा ले रहे हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी के घड़े व सुराही की मांग बढ़ गई है। लोग घड़ा व सुराही खरीदने के लिए स्थानीय बाजार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
सीएचसी गौरीगंज अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि विशेष रूप से दोपहर में लंबे समय तक धूप में रहने से बचें। हल्के रंग के हल्के, ढीले व पूरे सूती कपड़े पहनें। धूप में जाते समय सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढंककर रखें। पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करें।

लू से राहत के आसार नहीं
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। 7.0 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। बताया कि आगामी 24 घंटे मौसम शुष्क बने रहने, औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने और हवा सामान्य से तेज गति से पश्चिमी चलने की संभावना है। अभी लू से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें