फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गर्मी से बिगड़ रही सेहत, बढ़े मरीज, लग रही कतार

Tue, 19 May 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज तिलोई ​स्थित दवा काउंटर पर लगी मरीजों की लंबी कतार। -संवाद
विज्ञापन
तिलोई। बढ़ती गर्मी के साथ मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। सोमवार को ओपीडी काउंटर, चिकित्सक कक्ष और दवा वितरण केंद्र पर मरीजों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन



अवकाश के बाद खुले अस्पताल में सुबह से मरीजों की लंबी कतार लगी रही। मेडिसिन विभाग के बाहर चिकित्सक को दिखाने की होड़ में कई बार धक्का-मुक्की हुई। दक्खिन गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि वह सुबह से कमरा नंबर पांच के बाहर लाइन में लगे रहे, लेकिन दोपहर तक नंबर नहीं आया।


उनका आरोप है कि बाद में पहुंचे लोग आगे पहुंच गए। चेस्ट एवं टीबी विभाग के बाहर भी भीड़ लगी रही। गैलरी में मरीजों के खड़े होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

मरीज शिवबहादुर, रमजान अली और मातादीन ने बताया कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। भीड़ बढ़ने पर लोग धक्का-मुक्की करने लगते हैं, जिससे मरीजों को परेशानी होती है।


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चिकित्सकों, सुरक्षा कर्मियों और संसाधनों में जल्द बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें