फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तिलोई के पूरे हनुमंत गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Fri, 19 May 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के तीन लोग चिकन पॉक्स की चपेट में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम शुक्रवार को तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के पूरे हनुमंत गांव पहुंची। यहां तीन लोग चिकन पॉक्स की चपेट में हैं। टीम ने सभी का परीक्षण कर उनका सैंपल जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा है।
गर्मी का महीना शुरू होते ही चिकन पॉक्स पांव पसाराना शुरू कर देता है। पिछले सप्ताह बाजार शुकुल ब्लॉक क्षेत्र के गांव पूरे हयात वैश्य गांव में सात लोग चिकन पॉक्स की चपेट में आ गए थे। बृहस्पतिवार को तिलोई के गांव पूरे हनुमंत में तीन लोग चिकन पॉक्स की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही सीएचसी से स्वास्थ्य टीम मौके पर भेजी गई। गांव पहुंची टीम ने जांच शुरू की तो एक महिला समेत दो बच्चे चिकन पॉक्स की चपेट में मिले।
विज्ञापन

टीम द्वारा सभी का परीक्षण कर उन्हें विटामिन-ए के साथ ही अन्य आवश्यक दवाएं दी गईं। सभी का सैंपल लिया गया। सैंपल जांच के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू भेजे जा रहे हैं। पीड़ित के परिवारीजनों से उन्हें अलग रखने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा गया।
विज्ञापन

वर्जन
भेजे गए सैंपल
चिकन पॉक्स की पुष्टि के लिए सभी के सैंंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी को दवाइयां भी दी गईं हैं। विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में इससे बचाव व लक्षण की जानकारी के लिए प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
- डॉ. विमलेंदु शेखर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें