फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

Sat, 24 May 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 को लेकर स्वास्थ्य महकमे ने जिले में अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही इसके आशंकित फैलाव को देखते हुए जिला अस्पताल में 10 व सभी सीएचसी पर पांच-पांच बेड आरक्षित कराए गए हैं। मेडिकल काॅलेज में भी इन नए वेरिएंट की चपेट में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज के इंतजाम सुनिश्चित कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन



साथ ही अस्पतालों में आईसीयू, वेंटिलटर, आक्सीजन प्लांट आदि की क्रियाशीलता को भी परखने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि फिलहाल इसे लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कोविड जांच की व्यवस्था है। जिला अस्पताल की आरटीपीसीआर लैब में निशुल्क कोविड की जांच उपलब्ध है।



बताया कि जिला अस्पतालों में बनाए गए 10 बेड के आईसीयू के साथ ही वेंटिलेटर और ऑक्सीजन प्लांट को भी स्थाई तौर पर क्रियाशील रखने के लिए कहा गया है। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी इंचार्ज डॉ. विवेक चौधरी ने बताया कि यहांआरटीपीआर लैब में कोविड जांच निशुल्क है। अभी सबकी जांच करने का कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें