फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अमेठी व जगदीशपुर बीआरसी में लगेगा स्वास्थ्य शिविर

Sat, 07 Sep 2024 03:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग की मदद से आगामी 27 व 28 सितंबर को जगदीशपुर व अमेठी बीआरसी पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा। कैंप के लिए छह अलग-अलग रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम नामित की गई है।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा व समग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा-एक से 12 तक पंजीकृत बच्चों की सेहत का परीक्षण 27 सितंबर को जगदीशपुर बीआरसी व 28 सितंबर को अमेठी बीआरसी पर आयोजित कैंप में किया जाएगा। कैंप में दिव्यांग बच्चों को भी चिह्नित करते हुए उनकी दिव्यांगता का आकलन कर दिव्यांग प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा। जिन बच्चों को सहायक उपकरण एवं सर्जरी की आवश्यकता होगी, उनकी सूची पृथक रूप से तैयार कर दिव्यांग कल्याण विभाग को भेजनी होगी।
विज्ञापन

कैंप में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
प्रधानाध्यापकों व बीईओ को पत्र जारी कर बच्चों को प्रतिभाग कराने का निर्देश दिया गया है। कैंप आयोजन में लापरवाही पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

-संजय तिवारी-बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें