फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साइकिल चलाने से मिलता स्वास्थ्य लाभ

Sat, 03 Jun 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर सीएचसी में रैली निकालते चिकित्सक व  कर्मचारी
विज्ञापन
जगदीशपुर(अमेठी)। साइकिल चलाकर स्वास्थ्य लाभ पाने के साथ आसानी से कहीं आवागमन भी किया जा सकता है। इसके साथ ही पर्यावरण को भी साफ व स्वच्छ रख सकते हैं। यह बातें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. प्रदीप तिवारी ने शनिवार को विश्व साइकिल दिवस पर कहीं।
विज्ञापन

अस्पताल कैंपस में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सीएचसी अधीक्षक ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ साइकिल रैली निकाली। उन्होंने कहा कि विश्व साइकिल दिवस का उद्देश्य परिवहन का साधन और व्यायाम के रूप में साइकिल की विशिष्टता और लाभों को बढ़ावा देना है। साइकिल चलाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ की जानकारी देते हुए बताया कि यह वजन नियंत्रण में भी सहायक होता है। साइकिल चलाने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
शरीर की बढ़ी चर्बी घटाने में मदद मिलती है। साइकिल चलाना वजन कम करने का एक प्रभावी तरीका साबित हो सकता है। दिल से संबंधित कई समस्याओं को दूर कर सकता है। साइकिल चलाने से दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें