तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाने के संचालित एक उच्च प्राथमिक स्कूल में कार्यरत रहा इंचार्ज प्रधानाध्यापक छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में निलंबित हो चुका है। पुलिस ने केस दर्ज कर चालान कोर्ट भेज दिया है। इसी बीच गठित बीईओ की टीम पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रधानाध्यापक को बर्खास्त करने की कवायद में बेसिक शिक्षा विभाग जुटा है।
तिलोई तहसील में संचालित एक सरकारी जूनियर हाईस्कूल शुक्रवार कार्यरत छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोपी प्रधानाध्यापक रामकृष्ण की परेशानी बढ़ती जा रही है। मौजूद छात्राओं के बयान पर निलंबित करते हुए मामले की जांच बीईओ की संयुक्त टीम को दी गई है। पुलिस ने भी केस दर्ज कर प्रधानाध्यापक का चालान कोर्ट भेज दिया है।
स्कूल में शिक्षक की ओर से छात्राओं से छेड़छाड़ को गंभीरता से लेते हुए बीएसए संजय कुमार तिवारी कार्रवाई करने में जुटे हैं। इस मामले की विस्तृत जांच बीईओ गौरीगंज अर्जुन सिंह और शाहगढ़ बीईओ सुमन मिश्रा कर रही है। अब तक मिली जांच की रिपोर्ट के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग प्रधानाध्यापक को बर्खास्त करने की तैयारी में जुट गया है।
बीएसए ने बताया कि दोनों अधिकारियों को सभी बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा हैं। स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ बेहद गंभीर मामला है। जांच रिपोर्ट मिलने के निर्णय लिया जाएगा। शिक्षक की बर्खास्तगी की जाएगी।