फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गर्भवती व बच्चों का करें हेड काउंट सर्वे

Thu, 13 Jul 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मिशन इंद्रधनुष को लेकर गर्भवती व बच्चों का हेड काउंट सर्वे करके रिपोर्ट दी जाए। इसके आधार पर माइक्रोप्लान तैयार करके उसे धरातल पर उतारा जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। सीएमओ कार्यालय सभागार में मिशन इंद्रधनुष को लेकर हुई कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि टीकाकरण को लेकर विभाग गंभीर है। ऐसे सभी लोगों को डाटा जुटाया जा रहा है, जो बच्चों का टीकाकरण कराने में समस्या पैदा करते हैं।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से इन परिवारों को समझा बुझाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाएगा। वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर दीपक शुक्ला ने टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें