फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रस्सी से घोट दिया बेटी का गला, ग्रामीणों ने बचाई जान

Fri, 30 May 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। क्षेत्र के विशंभरपुर गांव में जमीन बेचने से मना करने पर एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा और जब बेटी ने विरोध किया तो उसने रस्सी से उसका गला घोटने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन



पीड़िता रन्नो देवी ने बताया कि बुधवार शाम उसके पति गिरधारी लाल वर्मा ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। इस दौरान उनकी बेटी मीना जब बीचबचाव करने आई तो गिरधारी ने रस्सी से उसका गला घोटने की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने समय रहते हस्तक्षेप कर बेटी की जान बचा ली।

रन्नो देवी के अनुसार गिरधारी के शराबी स्वभाव और हिंसात्मक व्यवहार से तंग आकर उनके ससुर ने अपनी नौ बिस्वा जमीन उनके नाम वरासत कर दी थी। इसी जमीन को बेचने के लिए गिरधारी दबाव बना रहा था और मना करने पर आए दिन मारपीट करता है। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें