फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अपने सामने पत्नी की प्रेमी से कराई शादी

Thu, 12 Jun 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। देशभर में प्रेम प्रसंग के कारण हो रहीं खौफनाक वारदातों के बीच अमेठी में एक अलग तरह का मामला सामने आया है। यहां पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देखने के बाद पति ने दोनों की शादी कराने का निश्चय कर लिया। बुधवार को उसकी पत्नी अपने माता-पिता के साथ तिलोई तहसील पहुंची और प्रेमी संग अधिवक्ता की मौजूदगी में नोटरी मैरिज कर ली।
विज्ञापन




जामों के पूरे बाल गोविंद तिवारी मजरे दरियाव गांव निवासी सतई की शादी 13 साल पहले कुटमारा गांव की सीमा से हुई थी। निसंतान दंपती के बीच अभी तक सब ठीक चल रहा था। दो दिन पहले सतई ने अपनी पत्नी को खुदाई का पुरवा निवासी शिवानंद के साथ घूमते देख लिया। इसके बाद सतई ने संयम का परिचय दिया और सीधे जामों थाने पहुंच गया। उसने जामों थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह से कहा कि वह अपनी पत्नी की शादी शिवानंद से कराना चाहता है।


थानाध्यक्ष ने उसे कानूनी जानकारी देकर वापस भेज दिया। सतई थाने से अपने घर पहुंचा और इस संबंध में ससुर से बात की, जिसके बाद थाने में लिखित सहमति देकर पत्नी को मायके भेज दिया। बुधवार को सीमा अपने माता-पिता के साथ तिलोई तहसील पहुंची और प्रेमी शिवानंद के साथ नोटरी मैरिज कर ली। अधिवक्ता रामकृष्ण भारती ने नोटरी मैरिज करने की पुष्टि की है। बताया कि नोटरी में उसके पिता बतौर गवाह शामिल हैं। पति मौजूद था, लेकिन हस्ताक्षर नहीं किए। इसके बाद वह राजी-खुशी उसके साथ विदा हो गई। शिवानंद ने बताया कि वह सीमा से प्यार करता है। कई वर्षों से दोनों के बीच करीबियां हैं। पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। सीमा की शादी और प्रेमी संग विदाई देखने के लिए तहसील परिसर में भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें