फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेतरतीब पार्किंग से थमी रफ्तार, जाम से जूझे लोग

Thu, 27 Aug 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी कस्बे में बुधवार को लगे जाम में फंसे लोग। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों ने बुधवार को शहर की रफ्तार थाम दी। गांधी चौक से गांधी तिराहा और कोतवाली मार्ग तक कई जगह सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े नजर आए। इससे रास्ते संकरे हो गए और वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई। बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के बीच वाहन रेंगते रहे। जुलूस निकलने के दौरान कुछ मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हुई तो जाम और लंबा हो गया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर 2:40 बजे गांधी चौक पर सड़क किनारे खड़े वाहनों के बीच से निकलने की कोशिश में दो वाहन आमने-सामने आ गए। पीछे वाहनों की कतार लग गई। चालक आगे बढ़ने के लिए जगह तलाशते रहे। पैदल राहगीर भी वाहनों के बीच से निकलते दिखाई दिए। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वाहनों को व्यवस्थित कराकर रास्ता खुलवाया। वाहन आगे बढ़े, मगर कुछ दूरी पर फिर बेतरतीब पार्किंग के कारण रफ्तार धीमी पड़ गई।

कोतवाली मार्ग पर दुकानों के सामने खड़े वाहनों से रास्ता संकरा रहा। खरीदारी के लिए पहुंचे लोग और वाहन एक-दूसरे के बीच से निकलने की कोशिश करते दिखे। जुलूस के गुजरने के दौरान गांधी तिराहा समेत कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही थम गई।
विज्ञापन


जुलूस आगे बढ़ने के बाद पुलिसकर्मियों ने यातायात संभाला और वाहनों को निकलवाया। जाम में फंसे राजेश कुमार ने बताया कि थोड़ी दूरी तय करने में काफी समय लग गया। व्यापारी संजय गुप्ता ने बताया कि सड़क किनारे वाहन खड़े होने से ग्राहकों और दूसरे वाहन चालकों को परेशानी होती है।

वाहन चालक अरुण वर्मा ने बताया कि जाम में बार-बार वाहन रोकना पड़ा। राहगीर सीमा सिंह ने बताया कि वाहनों की भीड़ के बीच पैदल निकलने में भी परेशानी हुई। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें