फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 31 तक केंद्रीय विद्यालय भवन हैंडओवर होने की उम्मीद

Mon, 04 Mar 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय ब्लॉक के ताला भीटा स्थित चिन्हित भूमि पर नामित कार्यदायी संस्था की ओर से 23 करोड़ की लागत से केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माणाधीन है। मुख्य भवन सहित अन्य भवनों के फिनिशिंग का कार्य अंतिम चरण में है। आगामी 31 मार्च तक विद्यालय भवन हैंडओवर होने की उम्मीद है।जिले की तहसील व ब्लॉक अमेठी के गांव ताला भीटा पर केंद्रीय विद्यालय का संचालन अपने निजी भवन में नए सत्र में शुरू होने की उम्मीद है। वर्ष 2018 में केंद्रीय विद्यालय भवन के निर्माण को लेकर कवायद शुरू हुई। शासन की ओर से केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए करीब 26 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान कर एनपीसीसीएल को कार्यदायी संस्था नामित की गई।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्थार की ओर से 23 करोड़ रुपए की केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य किया जा रहा है। नामित संस्था की ओर से केंद्रीय विद्यालय की भूमि पर क्वार्टर टाइप फाइव, टू और थ्री, कैंटीन, गार्ड रूम आदि के भवनों का निर्माण अंतिम चरण में है। मुख्य भवन के पेंटिंग, लाइट आदि का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही खेलकूद मैदान, सड़क आदि का कार्य तकरीबन पूरा कर लिया गया हैं। वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय का संचालन भेटुआ ब्लॉक के पिंडोरिया स्थित जीआईसी भवन में हो रहा है।

इन भवनों का हुआ है निर्माण
अमेठी। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सौरभ जैन ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय परिसर मेंं पठन-पाठन के लिए तीन मंजिला मल्टी स्टोरी प्रशासनिक एवं क्लास रूम भवन तकरीबन बनकर तैयार हो गया है। साथ ही स्टाफ के लिए दो मंजिला आवास भवन के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस प्लेग्राउंड, जिसमें कबड्डी, वाॅलीबाॅल, बैडमिंटन, क्रिकेट, ट्रैक के साथ ही चारों ओर प्रकाश आदि का कार्य अंतिम दौर में है। 31 मार्च तक भवन को हैंडओवर करने उम्मीद है। जिसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालयों के भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है। मार्च में अगर हैंडओवर हो जाएगा तो नए सत्र में निजी भवन में कक्षाओं के संचालन की संभावना है।
विज्ञापन

केडी मिश्रा- प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें