फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंगवाछ हत्याकांड : अदालत में नहीं पहुंंचे गवाह

Sun, 15 Mar 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गुंगवाछ हत्याकांड केस में शनिवार को अदालत में अभियोजन साक्ष्य के लिए निर्धारित तारीख पर गवाहाें के उपस्थित न होने के कारण कार्यवाही नहीं हो सकी। अदालत ने मामले में गवाहों को 23 मार्च को तलब किया है, ताकि साक्ष्य की कार्रवाई पूरी कराई जा सके।
विज्ञापन


अमेठी के गुंगवाछ गांव में 15 मार्च 2022 को चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस वारदात में संकटा प्रसाद यादव, उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी, गांव के पूर्व प्रधान अमरेश यादव और उनकी पत्नी नइका देवी की जान चली गई थी। इस चर्चित हत्याकांड की सुनवाई फिलहाल एडीजे चतुर्थ सुल्तानपुर जलाल मोहम्मद अकबर की अदालत में चल रही है।

अदालत में लगातार साक्ष्य की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है, लेकिन गवाहों की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई प्रभावित हो रही है। अब अदालत ने गवाहों को अगली तिथि पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि मामले में लंबित साक्ष्य की प्रक्रिया पूरी कर सुनवाई को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें