फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लूडो में गुलनाज और मनीष ने मारी बाजी

Sun, 06 Sep 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 राजकीय हाईस्कूल चेतरा बुजुर्ग में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान रस्सी कूद करती छात्राएं। स्रोत:
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल चेतरा बुजुर्ग में मिशन प्रबोधन के तहत शनिवार को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने कैरम, लूडो, शतरंज और रस्सी कूद प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



कैरम प्रतियोगिता में रुचि ने प्रथम और दुर्गा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लूडो के बालिका वर्ग में गुलनाज बानो प्रथम और सुनैना द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में मनीष ने प्रथम और अमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज में जायद अली प्रथम और अरुण द्वितीय स्थान पर रहे।


रस्सी कूद में अल्सिफा ने पहला और सकीना ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाध्यापक धनंजय यादव ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेना भी जरूरी है। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन और एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें