फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दूल्हे की गाड़ी ने महिला को मारी टक्कर, मौत

Tue, 28 May 2024 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 निर्मला पांडेय (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
जामो थाना क्षेत्र के पूरे मातादीन पांडेय मजरा बर्रा गांव में हादसा
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले से आई थी बरात, कार चालक की लापरवाही से हुई घटना, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। जामो इलाके में दूल्हे के लिए सजी गाड़ी ने रविवार की देर शाम अधेड़ महिला को टक्कर मार दी। जख्मी महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दूल्हे की गाड़ी को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जामो इलाके के पूरे मातादीन पांडेय मजरा बर्रा गांव निवासी मो. इश्तियाक की बेटी की रविवार को शादी थी। सुल्तानपुर जिले के रामपुर मठा गांव से बरात आई थी। यहां से उस्मान अपने बेटे आशिक अली की बरात लेकर आया था। शादी की तकरीबन सभी रस्में पूरी हो गई थीं। इस बीच दूल्हे को लेकर आई सजी-धजी गाड़ी को चालक ने स्टार्ट कर दिया। चालक ने अचानक तेज रफ्तार से गाड़ी चला दी और नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे अपने घर के द्वारे मौजूद गांव की ही निर्मला पांडेय (49) पत्नी अरविंद प्रसाद पांडेय को कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर गईं। घटना के बाद वहां कोहराम मच गया। बरात में भी भगदड़ का माहौल बन गया। आननफानन जख्मी निर्मला को दूल्हे की गाड़ी से गौरीगंज जिला अस्पताल लाया गया। जहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद दूल्हे की गाड़ी लेकर आए लोग रफूचक्कर हो गए।
जानकारी मिलने पर पहुंची गौरीगंज पुलिस ने दूल्हे की कार को कब्जे में ले लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ जामो विवेक सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शादी की रस्में पूरी हो गईं हैं। गौरीगंज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेटे को पानी देने घर से निकली थीं निर्मला
मृतका निर्मला के बेटे शिव ओम पांडेय ने बताया कि इश्तियाक की बेटी की बरात आई थी। इश्तियाक उनका पड़ोसी है। दूल्हे की कार उनके घर के द्वारे के पास खड़ी थी। रविवार की देर शाम वह कुछ अन्य लोगों के साथ घर के बाहर बैठे थे। शिव ओम पांडेय के मुताबिक उन्होंने अपनी मां निर्मला से पीने के लिए पानी मांगा था। मां घर से उसे पानी देने के लिए निकली थीं। इसी बीच दूल्हे की गाड़ी को चालक ने स्टार्ट कर दिया और तेज गति से चलाते हुए उनकी मां को सामने से टक्कर मार दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


विदाई की चल रही थीं तैयारियां
शिव ओम पांडेय के मुताबिक इश्तियाक के यहां बरात दिन में ही आ गई थी। विदाई की ही तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच हादसा हो गया। बताते हैं कि शादी की रस्में पूरी होने के बाद बरात की विदाई हो गई थी। शिव ओम पांडेय ने बताया कि मां को जिला अस्पताल ले जाया गया था। इसलिए कार्रवाई गौरीगंज पुलिस ने की है, लेकिन मामला जामो क्षेत्र का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें