फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विभागों ने भी शुरू की सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना को लेकर सरकारी विभागों ने भी अब सावधानी बरतना शुरू कर दिया है। डीपीआरओ कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्य कर रहे 13 कंप्यूटर ऑपरेटरों को जिला मुख्यालय नहीं आने का निर्देश दे दिया गया है। सभी को अपने ब्लॉक कार्यालय या फिर घरों से कार्य करने को कहा गया है। एसपी कार्यालय समेत तकरीबन जिला स्तरीय कार्यालयों में जनसुवनाई बंद होने से सन्नाटा ही पसरा रहा।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ब्लॉक मुख्यालयों पर तैनात 13 कंप्यूटर ऑपरेटर को डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध किया गया था। इन कर्मचारियों से ब्लॉकवार प्रसाधन भवन निर्माण पूर्ण होने पर की गई जियो टैगिंग को एमआईएस पर अप्रूवल कराने का कार्य लिया जा रहा था। कोरोना के बढ़ते प्रकोप तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से कार्यालयों में कर्मचारियों की संख्या कम करने का निर्देश दिया है।
इसी को देखते हुए डीपीआरओ देवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कार्यालय से संबद्ध सभी 13 कंप्यूटर ऑपरेटरों को शनिवार से जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर न आकर तैनाती वाले ब्लॉक कार्यालय या फिर बीडीओ से समन्वय स्थापित कर अपने घरों से ही कार्य करने का निर्देश दिया। सभी को अपने-अपने ब्लॉक से किए गए जियो टैग को एमआईएस पर अप्रूव्ड कार्य बंद नहीं करने की भी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को यह कर्मी डीपीआरओ कार्यालय नहीं आए। 13 कर्मचारियों के नहीं आने से कार्यालय में भीड़ कम होने से नियमित कर्मचारी भी खुश नजर आए। कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय, विकास भवन समेत तकरीबन कार्यालयों में जन सुनवाई बंद होने से यहां भी सन्नाटा ही पसरा रहा। एकाध लोग आए भी तो मौजूद कर्मचारी द्वारा जनसुनवाई बंद होने की जानकारी देने के बाद वह वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें