फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दौड़ में गोविंद व बैडमिंटन में हर्षित अव्वल

Fri, 07 Mar 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। संजय गांधी पॉलीटेक्निक जगदीशपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन कुल तीन प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन



प्रभारी प्रधानाचार्य नृपेंद्र सिंह ने खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों से कहा कि गिरते हैं शहसवार ही मैदाने जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले। कहा कि सभी बच्चे खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी मन लगाकर ध्यान दें। खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालक वर्ग की 1500 मीटर की दौड़ में गोविंद चौरसिया प्रथम, आदेश प्रताप सिंह द्वितीय व प्रिंस पाल तृतीय स्थान पर रहे।


बैडमिंटन में हर्षित मौर्या प्रथम व मो. मुफीद द्वितीय, वाॅलीबॉल में विक्रम सारा भाई की टीम प्रथम और भाभा हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। तीन दिनों में कुल 11 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान रवींद्र नाथ श्रीवास्तव, फैजान अहमद, क्रीड़ा प्रभारी एनडी पांडेय, सत्यांश सिंह, तनू कौशल, बबिता मौर्या, श्वेता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें