फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हापुड़ कांड के विरोध में आज फूंकेंगे सरकार का पुतला

Wed, 13 Sep 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले को लेकर बुधवार को भी वकील हड़ताल पर रहे। न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर अधिवक्ताओं ने धरना- प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को सरकार के पुतला दहन का निर्णय वकीलों ने बैठक करके लिया है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने काम काज नहीं किया। कलेक्ट्रेट में बार एसोसिएशन के बैनर तले जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, पृथ्वीराज मिश्र, उमाशंकर मिश्र, संतोष शुक्ल, राजकरन तिवारी, राजेंद्र शुक्ल व आशीष के नेतृत्व में वकील हड़ताल पर रहे। सेंट्रल बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

अमेठी तहसील में अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और सचिव चंद्र भूषण तिवारी, मुसाफिरखाना में अध्यक्ष बीपीमिश्र ने कार्य बहिष्कार किया। तिलोई तहसील में बार एसोसिएशन अध्यक्ष दलजीत सिंह के अध्यक्षता में समस्त अधिवक्ताओं एसडीएम दिग्विजय सिंह को छह सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन में डीएम व पुलिस अधीक्षक को हटाने की मांग करते हुए दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें