फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र को कमजोर कर रही सरकार : दीपक

Fri, 13 Jun 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के मंगलम महिला महाविद्यालय मुसाफिरखाना में बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ अभियान का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है।
विज्ञापन





उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने का प्रयास हो रहा है, परंतु राहुल गांधी की मजबूती से यह मंसूबे नाकाम हो रहे हैं। पूर्व विधायक राधेश्याम ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलना पहले से अधिक जरूरी हो गया है।
मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार हर मोर्चे पर विफल है। संगठन प्रभारी फरहान वारसी ने कहा कि राहुल गांधी देश की आवाज बन चुके हैं। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। भोला नाथ तिवारी, अशोक तिवारी, राम लखन शुक्ल, बैजनाथ, गीता सिंह, महेंद्र तिवारी सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें