फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगों पर सरकार की नजर, हर गुनहगार को मिलेगी सजा : राज्यमंत्री

Sat, 04 Oct 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने बरेली के घटनाक्रम को लेकर कहा कि सरकार की नजर दंगों पर है। हर गुनहगार को सजा मिलेगी।
विज्ञापन



प्रभारी मंत्री सतीशचंद्र शर्मा की मौजूदगी में करीब एक घंटे चली बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं की रूपरेखा तय की गई। साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर होने वाले विशेष कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, राम प्रसाद मिश्र, तिलोई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह सहित आरएसएस पदाधिकारी, डीएम संजय चौहान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, सीडीओ सूरज पटेल और एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह भी शामिल हुए।




बैठक के बाद स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि सरकार अपराधियों और अराजकता फैलाने वालों पर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी। दंगों में शामिल हर गुनहगार पर इतनी लाठियां बरसेंगी कि आने वाली पुश्तें भी दंगा करना भूल जाएंगी। मंत्री ने आगे कहा कि अमेठी में विकास की गति तेज करने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। सरकार एक ओर कानून व्यवस्था को मजबूत बना रही है और दूसरी ओर विकास कार्यों व सामाजिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें