फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के गो-आश्रय स्थलों पर मनाई गई गोपाष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले के सभी गो आश्रय स्थलों पर रविवार को गोपाष्टमी समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान गौ पूजन समेत गायों को गुड़ व केला खिलाया गया साथ ही खुरपका व मुंहपका का टीका लगाया गया। डीएम ने भटगवां स्थित गो आश्रय स्थल पर गौ पूजन व गायों को गुड़ व केला खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी ने पशु आश्रय स्थल में भूसा व हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ठंड का मौसम चल रहा है। इस दौरान आश्रय स्थल पर समुचित मात्रा में बिछावन हेतु पराली व तिरपाल इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
हालांकि भटगवां पशु आश्रय स्थल में उक्त दोनों चीजें उपलब्ध पाई। उन्होंने खुरपका/मुंहपका के टीकाकरण की समीक्षा किया तथा सीबीओ डॉ. रमेश पाठक को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पशु आश्रय स्थल पर मौजूद कर्मचारियों को नियमित साफ-सफाई गायों को समय-समय पर चारा व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पशु आश्रय स्थल पर नियुक्त चौकीदार के भुगतान के संबंध में जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। रविवार को कार्यक्रम के दौरान सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, बीडीओ गौरीगंज शशि कुमार तिवारी, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें