फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्वांइटर फेल होने से रुकी मालगाड़ी, क्रॉसिंग जाम

Sun, 11 Jun 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
निहालगढ़ स्टेशन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। उतरेटिया-सुल्तानपुर-वाराणसी रेल ट्रैक पर रविवार को रिले पैनल फेल होने से मालगाड़ी का पहिया थम गया। करीब एक घंटे तक मालगाड़ी रुकी रही। इस दौरान रेलवे क्रासिंग भी बंद रहने से लोगों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि अन्य किसी भी ट्रेन के परिचालन पर असर नहीं पड़ा। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर रविवार की दोपहर वाराणसी से लखनऊ जा रही मालगाड़ी को पास करने के लिए इलेक्ट्रानिक रिले पैनल पर लाइन क्लीयर पर प्वाइंट बनाने के दौरान प्वांइटर अचानक फेल हो गया। जिससे मालगाड़ी को रोकना पड़ा। स्टेशन मास्टर ने रिले पैनल का प्वाइंटर फेल होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन

निहालगढ़-अढ़नपुर स्टेशन के बीच प्वाइंटर में आई कमी को दूर करने के लिए तकनीकी स्टाफ को भेजा गया। करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद कर्मियों ने टेक्निकल फॉल्ट को ट्रेस कर ठीक कर अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान 11:30 बजे से 12:30 बजे तक मालगाड़ी ठहर रहीं।

दोहरीकरण ट्रैक होने से किसी अन्य ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ। स्टेशन अधीक्षक निहालगढ एलएल मीना ने बताया कि दोपहर में एक घंटे के लिए प्वाइंटर फेल होने के चलते लाइन बनने में दिक्कतें हुई थी। जिसके चलते अप मालगाड़ी को बीच में ट्रैक पर रोकना पड़ा। बाकी गाड़ियां प्रभावित नही हुई, एक घंटे बाद कमी दूर कर संचालन को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन



कड़ी धूप में क्रासिंग पर लगा जाम में फंसे रहे लोग
रविवार को दोपहर में रायबरेली-अयोध्या फोर लाइन हाईवे पर जगदीशपुर के पूरे शोहरत सिंह रेलवे क्रासिंग को ट्रैक में आई तकनीकी खराबी कारण बंद करना पड़ा। करीब एक घंटे तक क्रासिंग बंद होने से जाम लग गया। वाहन चालक चिलचिलाती धूप में खड़े रहे तो वाहनों में मौजूद छोटे बच्चों महिलाओं का बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें