फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आग लगने से दो घरों का सामान जला

Fri, 20 Mar 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गंगहुआ गांव ​में छप्पर में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। स्रोत: स्क्रीनशॉट
विज्ञापन
अमेठी। भेंटुआ ब्लॉक के राजस्व गांव गंगहुआ में बृहस्पतिवार दोपहर आग लगने से मुन्ना चौहान और मनोज चौहान के घर का सामान जल गया। आग की चपेट में आकर घरों में बंधे तीन मवेशी भी झुलस गए, जिनमें एक गाय की हालत गंभीर है।
विज्ञापन



दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लगी और कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं। देखते ही देखते आग ने दोनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। मवेशियों को निकालने का प्रयास किया गया, मगर आग की तीव्रता अधिक होने से एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।


काफी देर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पीड़ितों ने घटना की सूचना लेखपाल को दी है और नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता की मांग की है। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची थी। आग पर काबू पा लिया गया है। आग किस वजह से लगी, ये स्पष्ट नहीं हो सका। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें