फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध में गोल्डी, रंगोली में प्रिंसी अव्वल

Sat, 30 Aug 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज मऊ अतवारा में शनिवार को मिशन प्रबोधन के तहत शैक्षिक गोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए उपयोगी टिप्स दिए। निबंध में गोल्डी, रंगोली में प्रिंसी ने पहला पुरस्कार जीता।
विज्ञापन



शिक्षकों ने कहा कि केवल पाठ्यक्रम रटने से बेहतर है, उसे लिखकर याद करना। कक्षा छह से 12 तक के विषयों को लिखते हुए अभ्यास करेंगे तो आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं में कठिनाई नहीं होगी और सफलता सुगमता से मिल सकेगी। गोष्ठी के दौरान शिक्षा और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा कर विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में जयकिशन ने द्वितीय और शिवम पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


वहीं रंगोली प्रतियोगिता में अंजली ने दूसरा और अनीता ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम पांडेय ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर शिक्षक अनिल कुमार यादव सहित अन्य अध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें