फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण पर ध्यान दें छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रायोजन एवं सेंटर ऑफ टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट के तत्वावधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का गुरुवार को समारोह पूर्वक समापन हुआ। इस दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार वितरित किया गया। वक्ताओं ने जल संरक्षण व स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए जल संरक्षण पर ध्यान देने की अपील की।
विज्ञापन

कस्बा स्थित जीजीआईसी में गुरुवार को तीन दिवसीय जल संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का समारोह पूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या आरती ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बच्चों का सामान्य और व्यावहारिक ज्ञान मजबूत हुआ है जो उनके बुद्धि विकास में सहायक सिद्ध होगा।
विशिष्ट अतिथि कौशल किशोर वैश्य ने कहा की किताबी शिक्षा के ऐसे प्रशिक्षणों से बच्चों की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है। पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता तथा पौधरोपण के साथ प्रतिभागी छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद वक्ताओं ने प्रतिभागी छात्राओं को जल व स्वच्छता के महत्व को विस्तार से समझाते हुए जल संरक्षण पर ध्यान देने की अपील की। इसके साथ ही परिवार व अन्य लोगों को जल संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को कहा। इस मौके पर संयोजक एके श्रीवास्तव, चेतन सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें