फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव

Sat, 06 Apr 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव मिला है। पुलिस शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। थाना क्षेत्र के अकबरगंज रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार दोपहर 12 बजे करीब 20 वर्षीय युवती का कटा हुआ शव रेलवे ट्रैक पर मिला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवती ने धानी रंग का सलवार सूट पहन रखा है। स्थानीय लोग चर्चा कर रहे हैं कि युवती ने खुद आत्महत्या की है या फिर उसका शव कहीं से लाकर ट्रैक पर डाला गया है।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि युवती के शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। समाचार लिखें जाने तक शव कि शिनाख्त नहीं हो पाई थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें