जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवती का शव शुक्रवार की सुबह घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रूदीलाल का पुरवा मजरे बढ़ौली निवासी बुधराम की पुत्री रमना यादव (21) बृहस्पतिवार को ससुराल से मायके आई थी। किसी बात से नाराज होकर शुक्रवार दोपहर उसने घर के भीतर कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना के समय घर में सिर्फ उसकी दिव्यांग बूढ़ी मां थी। जानकारी मिलने पर लोगों ने पुलिस को बताया।
पुलिस ने तहसीलदार मुसाफिरखाना की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।