फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय थाने की पुलिस चौकी सत्थिन के एक गांव में दो युवकों ने 26 अगस्त को घर में मौजूद किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके शोर मचाने पर उक्त दोनों दबंग वहां से भाग निकले। उनके कृत्य से आहत किशोरी व परिजनों ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई करने के बजाए मामले को दबाने में जुटी रही। पीड़ित ने जिला मुख्यालय पहुंच एसपी से गुहार लगाई तो सात दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन

बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के सत्थिन चौकी के एक गांव निवासी किशोरी ने 26 अगस्त को भीतरकोट गांव निवासी शान मोहम्मद व इरशाद अहमद पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि चीख-पुकार पर लोगों को आता देख दोनों युवक मौके से भाग निकले थे। किशोरी ने परिजनों के साथ मामले की सूचना पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस कार्रवाई के बजाए मामले को दबाने में जुटी रही।
लगातार थाने पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित किशोरी ने परिजनों के साथ मामले की शिकायत एसपी डॉ. इलामारन जी. से की। एसपी के निर्देश पर सात दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। सीओ मुसाफिरखाना अर्पित कपूर ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें