फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रिश्तेदार के साथ घर जा रही युवती से दुष्कर्म, बनाया वीडियो

Sun, 23 Jul 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। रिश्तेदार के साथ बाइक से घर जा रही युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शनिवार की दोपहर सेमरौता मार्ग के दुर्गापुर मोड़ पर दो युवकों ने बाइक सवार रिश्तेदार की पिटाई करते हुए जंगल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रिश्तेदार से 15 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर भी करवा लिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोहनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शनिवार को अपने जीजा के भाई के बेटे के साथ बाइक से जगदीशपुर कपड़ा बदलवाने गई थी। दोपहर में घर वापस आ रहीं थी। रास्ते में तिलोई-सेमरौता मार्ग पर दुर्गापुर मोड़ के पास किसी काम से बाइक रुकी, तभी दो युवक वहां पहुंच गए। कोई कुछ समझ पाता तब तक एक युवक बाइक की चाॅबी निकालने लगा। बाइक चालक ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसकी पिटाई कर मोबाइल फोन छीन लिया। बाद में सिम निकाल कर फोन वापस कर दिया। पिटाई से रिश्तेदार घायल हो गया। इसके बाद युवक उसे जंगल में खींच ले गए।
आरोप है कि वहां पर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात की अंजाम दिया। युवती बचाव के लिए रोती बिलखती रही पर लेकिन, उसकी किसी ने नहीं सुनी। आरोपी युवक के साथ मौजूद उसके साथी ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल की धमकी देते हुए रिश्तेदार के फोन से 15 हजार रुपए जबरन ट्रांसफर करवा लिया। इसके बाद किसी तरह से एक अन्य रिश्तेदार को फोन किया, उनके आते ही आरोपी उसे छाेड़कर भाग निकले। युवती रिश्तेदार के साथ थाने पहुंची और आपबीती बताई। दुष्कर्म व रिश्तेदार के घायल होने के बाद पहले को पुलिस मामले को दबाने की कोशिश में जुटी रहीं।

बाद में मामला बढ़ता देख पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शुभम सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें