फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Fri, 03 May 2024 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शौच के लिए खेत गई एक युवती से एक दोस्त की मदद से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने घर पहुंची और आपबीती सुनाई। उसके भाई ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।गौरीगंज इलाके के गांव के युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन मंगलवार शाम करीब आठ बजे खेत में शौच के लिए गई थी। काफी देर होने पर भी जब वह नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की। परिवार के लोग तलाश ही रहे थे, तभी वह बदहवाश हालत में घर पहुंची। उसने बताया कि वह शौच के लिए पहुंची तभी गांव निवासी फैज मो. उर्फ बुधूल ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। तभी नसीम और फैज ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बीच उसका मंगल सूत्र गायब हो गया। बताया कि घटना के समय फैज के पास फैजान नाम के तीसरे लड़के का फोन आ रहा था। इन दोनों ने रखवाली के लिए रखा था। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बुधवार को संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें