फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये के नीचे आई बच्ची, मौत

Tue, 03 Nov 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
टांडा वारिसगंज गांव में रोते बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
जगदीशपुर। रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आई ढाई साल की मासूम की सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के टांडा वारिसगंज में घर से बाहर निकलते ही बच्ची सड़क से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले पहिये की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी जगदीशपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के सदर निवासी अंसार के मुताबिक उनकी पत्नी समा बानो अपनी ढाई वर्षीय बेटी अश्मीरा के साथ टांडा वारिसगंज निवासी रिश्तेदार निसार के घर आई थीं। वहां सलमान की शादी का कार्यक्रम था। सोमवार सुबह अश्मीरा घर से बाहर निकली। इसी दौरान सड़क से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले पहिये की चपेट में आ गई। हादसे के बाद परिजन बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्ची अचानक सड़क पर आ गई थी। चालक ने ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया, मगर तब तक बच्ची पिछले पहिये की चपेट में आ चुकी थी। सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बेटी को याद कर बिलखती रही मां
अश्मीरा की मौत के बाद मां समा बानो का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौती बेटी को खोने के गम में वह बार-बार उसके शव से लिपटकर रोती रहीं। लोगों से बेटी को वापस लाने की गुहार लगाती रहीं। पिता अंसार भी बेटी की मौत से बदहवास रहे। परिजन और रिश्तेदार दोनों को संभालने का प्रयास करते रहे। माता-पिता की पीड़ा देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें