भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के मिनी स्टेडियम घोरहा में श्री बाबा भीष्म शाह परिवार व आईईएस यूनिवर्सिटी भोपाल की ओर से आयोजित डे-नाइट राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ। पहला मैच घोरहा व टीकरमाफी टीम के बीच खेला गया।
बतौर मुख्य अतिथि श्यामल वर्मा ने मैच का शुभारंभ किया। घोरहा के कप्तान गौरव सिंह ने टॉस जीतकर खेल की शुरुआत की। तीन सेट के मैच में घोरहा टीम ने लगातार दो सेट से जीतकर टीकरमाफी के कप्तान अनुराग सोनी की टीम को 2-1 से हरा दिया। दूसरा मैच टीकरमाफी व पारा हमीदपुर टीम के बीच खेला गया।
टीकरमाफी टीम ने पारा हमीदपुर के कप्तान दीपू की टीम को 2-1 सेट से हराकर जीत दर्ज की। रेफरी की भूमिका विनोद सिंह व अमित सिंह ने निभाई। इस दौरान पूर्व प्रधान जनार्दन सिंह, चंद्र बाबा, रणविजय सिंह फौजी, आलोक सिंह, अभिषेक सिंह, बब्लू सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। (संवाद)