फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गाजीपुर ने प्रयागराज टीम को पांच विकेट से हराया

Sat, 02 Mar 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के मिनी स्टेडियम घोरहा में आयोजित 30वीं बाबा भीष्मशाह क्रिकेट प्रतियोगिता का आठवां मैच बृहस्पतिवार रात्रि रामायनम फाउंडेशन प्रयागराज और रुद्र एकेडमी गाजीपुर के बीच खेला गया। रामायनम, प्रयागराज टीम के कप्तान राघवेंद्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनिंग में विजेंद्र त्रिपाठी और मनुराज मैदान में आए। दोनों खिलाड़ियों ने 67 रन की साझेदारी की। कप्तान राघवेंद्र ने 48 रन बनाए। इसके बाद टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 173 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्र एकेडमी, गाजीपुर टीम के कप्तान दीपक यादव ने ओपनिंग में शिवम और सत्यम को मैदान में उतारा।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों ने 66 रन की साझेदारी निभाई। तीसरे खिलाड़ी के रूप में आए कप्तान दीपक ने बल्लेबाजी करते हुए 41 रन की बेहतरीन पारी खेली। टीम ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच गाजीपुर के अमित साहनी हुए। अमित ने बेहतर गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए।
शुक्रवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच गाजीपुर व हाजीपुर (बिहार) के बीच खेला गया। हाजीपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 20 ओवर के मैच में टीम के सभी खिलाड़ी 18 ओवर में 153 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में उतरी गाजीपुर की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य पूरा करते हुए दो विकेट से मैच जीतकर सेमी फाइनल में जगह बना ली। राणा समीर सिंह व शिवशंकर सिंह ने एंपायरिंग की। कमेंटेटर की भूमिका कमलेश ने निभाई। आयोजक मंडल के मनीष सिंह, अमित सिंह, शिवेंद्र सिंह, अनिल सिंह, डाॅ. आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें