फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाएं

Sun, 29 Nov 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रमुख मार्गों के ब्लैक स्पॉट सुधारने और सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ पूजा साहू की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें स्कूली वाहनों की फिटनेस जांचने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


सीडीओ ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और रोड मार्किंग के कार्य शीघ्र पूरे कराने को कहा। साथ ही सड़क सुधार कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए। स्कूली बसों और वैन के फिटनेस प्रमाणपत्र व जरूरी दस्तावेज की नियमित जांच करने और 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों पर विशेष निगरानी रखने को कहा।

उन्होंने सड़क किनारे दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के चालान करने के साथ गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन


बैठक में बस स्टैंड निर्माण, कमरौली क्रॉसिंग के चौड़ीकरण, पोल शिफ्टिंग और पुलिस व एनएचएआई की संयुक्त पेट्रोलिंग पर भी चर्चा हुई। टोल प्लाजा पर क्रेन, कटर और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आबादी वाले क्षेत्रों में ब्लिंकिंग लाइट लगवाने के निर्देश दिए गए। एआरटीओ महेश बाबू गुप्ता ने बताया कि 29 नवंबर को पुलिस लाइन में वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण के लिए शिविर लगाया जाएगा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड रमेश चंद्र, एआरटीओ, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें