फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो सप्ताह से खांसी आने पर कराएं टीबी की जांच

Fri, 29 Mar 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अवकाश होने के चलते 24 मार्च को मनाया जाने वाला विश्व क्षय रोग दिवस बृहस्पतिवार को मनाया गया। कार्यक्रम के जरिए सचेत करते हुए कहा गया कि यदि दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आ रही है तो टीबी की जांच कराएं। बीमारी पर नियंत्रण के लिए जागरूकता आवश्यक है।जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, दो सप्ताह तक बुखार, रात में पसीना आना, भूख लगने में कमी, वजन का घटना आदि टीबी की बीमारी के प्रमुख लक्षण है। यदि इस तरह की समस्या हो तो तत्काल जांच कराएं। इसकी सुविधा सरकारी अस्पतालों में निशुल्क मिलती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षय रोग विभाग से जुड़े अधिकारियों ने आशा व एएनएम को टीबी रोगियों के चिन्हाकन, जांच सहित अन्य सुझाव दिए। वहीं, सीएचसी अमेठी अधीक्षक डॉ आलोक तिवारी और संग्रामपुर प्रभारी डॉ संतोष सिंह की अगुवाई में अस्पताल आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को जागरूक किया गया। इस मौके पर अमित पाठक, दुर्गेश सिंह, वीरेंद्र वर्मा, तीर्थराज यादव, दिलीप सिंह, बृजेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें