फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ही लगवाएं प्रीकॉशन डोज, खुद को करें सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज सरकारी अस्पतालों व उपकेंद्रों में निशुल्क लगाई जा रही है। बावजूद इसके लोग टीका लगवाने के प्रति गंभीर नहीं हैं। एक बार फिर कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। खुद के बचाव के लिए बिना देरी किए अपने नजदीकी अस्पताल/बूथ पर पहुंचकर प्रीकॉशन डोज लगवाएं और खुद के साथ परिवार को सुरक्षित करें।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आकर कई लोगों ने जान गवां दी तो कई ने अपनों को खो दिया। उस दौरान इससे बचाव का कोई प्रबंध भारत के साथ किसी भी देश के पास नहीं था। बाद में कोविड का प्रकोप कम करने के लिए वैक्सीन बनाई गई। लोगों को कोविड से बचाव के लिए दो डोज में वैक्सीन लगाई गई।
दो वर्ष बाद एक फिर से कोविड संक्रमण शुरू हुआ तो सरकार की ओर से लोगों के बचाव के लिए प्रीकॉशन डोज उपलब्ध कराई गई है। कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोग प्रीकॉशन डोज भी लगवाएं इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जागरुकता अभियान भी चलाया गया। बावजूद इसके बहुत से लोग वैक्सीन लगवाने बूथ तक नहीं पहुंच रहे।
विज्ञापन

महज 33.8 फीसदी लोगों को लगी प्रीकॉशन डोज
जिले में प्रीकॉशन डोज के लिए कुल 12 लाख 83 हजार 28 लोगों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लक्ष्य निर्धारण के बाद 16 जनवरी 2021 से लगातार जिला अस्पताल, सभी सीएचसी व उपकेंद्रों पर सत्र आयोजित कराकर प्रीकॉशन डोज लगाने की सुविधा दी गई है। बावजूद इसके बुधवार तक जिले में कुल चार लाख 33 हजार 607 लोगों ने ही प्रीकॉशन डोज लगवाई। इस हिसाब से जिले में महज 33.8 फीसदी लोगों को ही प्रीकॉशन डोज लगाई जा सकी है।
आज भी 60 स्थानों पर लगेगी वैक्सीन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को भी जिला अस्पताल, 13 सीएचसी व उपकेंद्र समेत 60 स्थलों पर प्रीकॉशन डोज लगाई जाएगी। एसीएमओ ने सभी से खुद के साथ अपने परिवार व पड़ोसियों को प्रेरित कर सुरक्षित रहने के लिए बूथ पर पहुंचकर डोज लगवाने की अपील की।
वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित
सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर ने कहा कि लोगों को चाहिए कि वे सब काम छोड़कर सबसे पहले अपने नजदीकी बूथ पर पहुंचकर प्रीकॉशन डोज लगवाएं। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है, सभी लोग वैक्सीन लगवाकर खुद को संक्रमण से सुरक्षित रखें। सीएमओ ने कहा कि बूथ के बारे में अपने गांव की आशा व एएनएम से संपर्क कर लें। वे उन्हें बूथ स्थल के बारे में पूरी जानकारी दे देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें