फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ओपीडी में करवाएं कोविड प्रोटोकॉल का पालन

Wed, 26 Apr 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
दवाइयों की जांच करते सीएमएस
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। अस्पताल में उमड़ रही मरीजों की भीड़ को देखते हुए सीएमएस ने बुधवार को पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवाओं का रख-रखाव सही करने, मरीजों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन देने व कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन दिनों मौसमी बीमारी से ग्रसित मरीजों की भीड़ को देखते हुए समय से उपचार सुविधा की हकीकत परखने के लिए सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएमएस सबसे पहले ओपीडी विंग में पहुंचकर चिकित्सकों की उपस्थिति जांची। उन्होंने चिकित्सकों से कोविड प्रोटोकॉल का स्वयं पालन करते हुए सभी मरीजों को भी जागरूक करने को कहा। यहां से निकल वे दवा वितरण कक्ष पहुंचे जहां दवाओं का रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया। चीफ फार्मासिस्ट को दवाओं का रख-रखाव सही तरीके से कराने के साथ उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा।

वह इमरजेंसी कक्ष पहुंचे और निरीक्षण करने के बाद स्टॉफ नर्स कक्ष गए। वहां उपस्थिति जांचते हुए मौजूद दवाओं की उपलब्धता जांची। स्टाफ नर्स को भर्ती मरीजों को दिया जाने वाला भोजन अपनी देख-रेख में गुणवत्ता पूर्ण तैयार कराते हुए समय से मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दवाओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता
मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति जांचने के लिए निरीक्षण किया गया। छोटी कमियां मिलने पर संबंधित को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रकार की दवाओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है।
विज्ञापन

डॉ. बीपी अग्रवाल, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें