फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दौड़ लगाकर दिया देशभक्ति का संदेश

Mon, 17 Nov 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर में वंदे मातरमम्रन में शामिल लोग।-संवाद
विज्ञापन
जगदीशपुर। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बीएचईएल एफएसआईपी टाउनशिप में रविवार सुबह देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह छह बजे सामूहिक वंदे मातरम गायन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन



पांच किलोमीटर लंबी वंदे मातरम दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें टाउनशिप के 100 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रगान के स्वरों के बीच प्रतिभागियों ने देश के प्रति अपने प्रेम और समर्पण का भाव व्यक्त किया।


इस अवसर पर जीएम (एफएसआईपी ) नवीन कौल ने कहा कि निष्पक्षता, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करना ही राष्ट्र की सच्ची सेवा है। इस दौरान सुजाता कौल, जीएम (प्रोडक्शन) एमएस नेगी, फाइनेंस हेड नीरज ठाकर और मानव संसाधन प्रमुख एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें