फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इफ्तार संग फलाहार कर कौमी एकता का दिया संदेश

विज्ञापन
जगदीशपुर के औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को निजी ईकाई परिसर में आयोजित हुआ फलाहार और इफ्तार का - फोटो : जगदीशपुर के औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को निजी ईकाई परिसर में आयोजित हुआ फलाहार और इफ्तार कार्यक्रम।
विज्ञापन
जगदीशपुर। ईद की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सांप्रदायिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर उभरकर सामने आई। विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ बैठे और साथ में इफ्तार व फलाहार किया। रोजेदारों के साथ अन्य समुदाय के लोगों ने भी उत्साह से भागीदारी की। रोजा खोलने के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने इफ्तार किया, वहीं नवरात्र व्रत रखने वाले हिंदू समाज के लोगों ने फलाहार कर सहभागिता जताई। इफ्तार और पूजा की तैयारियों के बीच दोनों समुदायों के लोग एक साथ बैठकर एकता का संदेश देते नजर आए। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, विक्रम जीत, सुमित श्रीवास्तव, अनुज पांडेय, आकाश कनौजिया, विनय तिवारी, पवन श्रीवास्तव, दीपेंद्र यादव, विशाल गुप्ता, मोहम्मद असलम, आरिफ खान, बारिक खान, नदीम खान, समीर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें