फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गौतम बुद्ध ने दिया मानवता का संदेश

Tue, 13 May 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सिरमौर बौद्ध विहार में बुद्ध चरित्र चंद्रोदय पाठ करते लोग।  -स्रेात : आयोजक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को विभिन्न संगठनों व दलों की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


सोइया स्थित सिरमौर बौद्ध विहार में बुद्ध चरित्र चंद्रोदय पाठ व धम्म गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने दुनिया को मानवता, शांति और पंचशील का संदेश दिया है। गरीबी से लड़ने के लिए पंचशील का सिद्धांत अमोघ अस्त्र है।

उन्होंने बौद्ध विहार के लिए पक्का संपर्क मार्ग और बौद्ध विहार का पर्यटन स्थल के रूप में सौंदर्यीकरण कराने की घोषणा भी की। प्रबंध कमेटी ने जिला पंचायत अध्यक्ष को तीन सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।भंते प्रज्ञा मित्र और भंते धम्मदीप ने धम्मोपदेश दिए।
विज्ञापन


भंते प्रज्ञामित्र ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा को ही तथागत गौतम बुद्ध का लुम्बिनी वन में जन्म हुआ था। इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति और इसी तिथि को कुशीनगर में उन्होंने शरीर छोड़ा था। प्रबंध समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव भारती ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन


इस दौरान राम फल फौजी, डॉ. नन्हे लाल, श्याम लाल, ललित कुमार, राम प्रताप बौद्धाचार्य, दीपा बौद्ध आदि मौजूद रहे। इसके अलावा गरथोलिया, गौरीगंज, जगदीशपुर आदि स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें