फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह आज थामेंगे भाजपा का हाथ

Wed, 14 Oct 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के भाजपा में शामिल होने से जिले के राजनीति समीकरण में खासा बदलाव आएगा। उनके साथ गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह और कालपी के विधायक विनोद चतुर्वेदी भी भाजपा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए गौरीगंज-जगदीशपुर मार्ग स्थित विधायक के आवास मंगलम के बगल में तैयारियां की गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इसे अमेठी की राजनीति में अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद स्मृति इरानी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह, पूजा पाल और प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला समेत गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के 500 से अधिक ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। राकेश प्रताप सिंह सपा के टिकट पर लगातार तीन बार गौरीगंज से विधायक चुने गए हैं। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद वह चर्चा में आए थे। उनके भाजपा में शामिल होने से जिले में सपा और भाजपा के राजनीतिक समीकरणों पर गहरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें