फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश

Fri, 08 May 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
. मोहनगंज थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: निजी सूत्र
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोहनगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर सात किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी पुड़िया बनाकर गांजा बेचने का काम करते थे।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि उत्तरपारा निवासी मुकेश कुमार सिंह उर्फ रामू और शिवकुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में मुकेश के पास से 14 पुड़िया और शिवकुमार के पास से 12 पुड़िया गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें फुरसतगंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मनी निवासी राजदेव गांजा बेचने के लिए देता था। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने राजदेव को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तीन किलो गांजा बरामद हुआ।



पूछताछ में पता चला कि राजदेव ने हाल ही में छह किलो गांजा मुकेश और शिवकुमार को दिया था। इसमें कुछ गांजा बेच दिया गया था, जबकि शेष चार किलो गांजा भूपसिंह की पुलिया के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें