फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चाेरी की सात बाइकों के साथ दबोचा गया गैंगस्टर

Tue, 25 Jun 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज पुलिस ने सोमवार की भोर टिकरिया के पास एक शातिर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गईं सात बाइकें बरामद की हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का बदमाश है। बाइक चोरी करने के बाद नंबर बदल कर उन्हें बेच देता था। शातिर के खिलाफ गैंगस्टर सहित छह आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी अनूप कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि गौरीगंज पुलिस टीम थाना क्षेत्र के टिकरिया सीमेंट फैक्टरी के पास सोमवार की भोर एसओजी टीम के साथ मिलकर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बाइकसवार को रोका गया। पूछताछ में वह बाइक के दस्तावेज नहीं दिखा पाया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि बाइक चोरी की है। इस पर उसे हिरासत लेकर जांच पड़ताल की गई तो उसकी निशानदेही पर बंद पड़ी फैक्टरी से चोरी कर एकत्र की गईं छह अन्य बाइकें बरामद हुईं।
पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरीगंज के वार्ड 13 माधौपुर ग्राम पूरे नेमधर पंडित निवासी अनूप तिवारी उर्फ पिंटू के रूप में हुई है। उसके खिलाफ गैंगस्टर सहित छह आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उसने पुलिस को बताया कि उसने दो बाइकें रायबरेली व दो बाइकें प्रतापगढ़ जिले से चोरी की थी। वह नंबर बदलकर इन्हें बेच देता था। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें